बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में रविवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने न्याय यात्रा के अलीगढ़ की ओर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया।
कांग्रेस पार्टी के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की बाद में वह खुली जीप में सवार होकर पंडावल से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
गौरतलब है कि संभल की ओर से गंगा का पुल पार करने के बाद कल 24 फरवरी की रात्रि में उन्होंने जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश किया था इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पांच कुंतल फूलों की पुष्प वर्षा कर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पंड्रावल नामक स्थान पर यात्रा का रात्रि विश्राम कराने के उपरान्त आज प्रातः अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई।
इस दौरान ग्रामीण इलाकों में जहां-जहां से भी यात्रा गुजरी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर उनका स्वागत किया।जनपद में यात्रा के देरी से पहुंचने के कारण कल अनूपशहर में होने वाली सभा में भी राहुल और प्रियंका गांधी शिरकत नहीं कर पाए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.