कृष्णाजंलि नाट्यशाला में महिलाओं के योग प्रदर्शन की लोगों ने की सराहना

अलीगढ। नुमाइश मैदान में आयोजित राजकीय औधोगिक कृषि प्रदर्शनी में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक कार्य कृष्णांजलि नाट्यशाला में सम्पन्न हो रहे है। इसी श्रंखला में पंतजलि परिवार द्वारा योग प्रशिक्षक रवि करण आर्य के निर्देशन में योग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शिक्षिका बीना गुप्ता के साथ बहन बबिता गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, यशोदा, राधा, अनिता, ऊषा, सरोज आदि द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की नाट्यशाला में मौजूद लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक पूर्णिमा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान व्यस्तता वाले माहौल में परिवार की महिलाओं का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है, इसके लिए केवल योग का ही माध्यम है जो महिलाओं को चुस्त-दुरूस्त रख सकता है।