बलरामपुर । सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा के लिए यह वोट बैंक साधने का तरीका है। बिखर रहे वोटों को सहेजने के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है। बीजेपी अब भू- माफिया पार्टी बन गई है।
उन्होंने 40 लाख करोड़ के निवेश के दावे को खारिज करते हुए कहा कि एक भी कारखाना बताएं कि कहां लगा है? गोंडा व बलरामपुर में निवेश न होने पर चिंता जताई। कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार की बात करती है लेकिन धरातल पर कहीं कुछ नहीं दिख रहा है। महंगाई और बेरोजगारी की चिंता भाजपा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं फिर दोहराता हूं कि भाजपा के सांसद संकट में हैं कि कहीं उनका टिकट तो नहीं कट रहा है। कुछ तो सीट बदलने में लगे हैं। दावा किया कि भाजपा सांसदों का टिकट काटने जा रही है। भाजपा को अपनी चिंता करनी चाहिए।
सपा मुखिया ने कहा कि पुण्य कार्य में भी जमीन घोटाला हुए है, वह भी गोंडा, बलरामपुर व अयोध्या जैसी जगहों पर तो सोचिये किस पार्टी के शासन में कौन जमीन घोटाला कर रहा है। साफ कहा कि जमीन घोटाला बीजेपी वाले कर रहे हैं, जांच करके देखिए। कहीं भी जमीन कब्जा हो रही है तो भाजपा वाले शामिल हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.