मथुरा। शुक्रवार को बी एस ए कॉलेज के विधि विभाग द्वारा “मानवाधिकार के कुछ अनसुलझे सवाल “पर मालवीय सभागार में विधि व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रो एम पी वर्मा मेरठ कॉलेज रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो एम पी वर्मा महा विद्यालय के प्राचार्य प्रो ललित मोहन शर्मा तथा विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो सुनील कुमार राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रो एम पी वर्मा ने मानवाधिकार की उत्पत्ति इसका इतिहास संसार के लिए तथा पूरे विश्व में मानव कल्याण के लिए इसकी उपयोगिता पर चर्चा विस्तार से चर्चा की उनका कहना था कि यदि सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय प्राप्त करना है तो मानवाधिकारों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।
प्राचार्य प्रो ललित मोहन शर्मा ने बताया कि मनुष्य आपने साथ कुछ अधिकार लेकर पैदा होता है उसके कुछ प्राकृतिक अधिकार होते हैं उसे वो अधिकार ईश्वर द्वारा प्रदत्त हैं उसे छीना नही जा सकता। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो सुनील कुमार राय ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया तथा उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधि विभाग के डॉ वी पी राय डा. अमित श्रीवास्तव डा ए के सिंह डा जय कुमार डा प्रकाश अग्रवाल डा रेखा राय डा प्रक्रति उपाध्याय डा वीना कुमारी तथा विधि द्वितीय एवम तृतीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.