यूपी में पीसीएस अधिकारियों के तबादले, अरविंद कुमार सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण बने

लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमे मथुरा जिले में तैनात विकास प्राधिकरण सचिव, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट सहित कई अन्य अधिकारियों के नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह को गाजियाबाद में अपर जिला अधिकारी कानून व्यवस्था के पद पर तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर अयोध्या में तैनात नगर मजिस्ट्रेट विकास प्राधिकरण के नए सचिव होंगे। पीसीएस संजय कुमार उपजिलाधिकारी बिजनौर को सिटी मजिस्ट्रेट फर्रूखाबाद बनाया गया है। PCS दिनेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट जालौन को ADM FR गाजीपुर बनाया गया है।