लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमे मथुरा जिले में तैनात विकास प्राधिकरण सचिव, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट सहित कई अन्य अधिकारियों के नाम शामिल है। वृंदावन नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह का तबादला सचिव आगरा विकास प्राधिकरण के पद पर हुआ है। सूत्रों के अनुसार मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह को गाजियाबाद में अपर जिला अधिकारी भूमि अध्यापति के पद पर तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर अयोध्या में तैनात नगर मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार द्विवेदी विकास प्राधिकरण के नए सचिव होंगे। नगर मजिस्ट्रेट मथुरा उमेश चंद गौतम को अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति चित्रकूट भेजा गया है। इनके स्थान पर बुलंदशहर के उप जिलाधिकारी राकेश कुमार मथुरा के नए नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए है। पीसीएस संजय कुमार उपजिलाधिकारी बिजनौर को सिटी मजिस्ट्रेट फर्रूखाबाद बनाया गया है। PCS दिनेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट जालौन को ADM FR गाजीपुर बनाया गया है।
वही उप जिलाधिकारी इंद्र नंदन सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर बनाया गया है।