मथुरा । शीतलहरी और घने कोहरे की वजह से जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने जिले के सभी बोर्डों के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूलों का 4 से 5 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। बीएसए सुनील दत्त ने कहा कि जो भी स्कूल संचालक आदेश का उल्लंघन करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। छात्रों के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।