शरद पूर्णिमा पर ठा. बिहारी जी के दर्शन करने के लिए वृंदावन में उमड़ी लाखों श्रद्वालुओं की भीड़
वृंदावन। शरद पूर्णिमा पर ठाकुर बिहारी जी के दर्शन करने के लिए वृंदावन में लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार और रविवार के अवकाश में भीड़ की तादाद ने काफी बढ़ोतरी कर दी। समूचे वृंदावन के आने जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार के कारण जाम लगा रहा। शनिवार को बिहारी जी में श्रद्धालुओं को चांदी के सिंहासन पर जगमोहन में विराजमान होकर दर्शन दिए। चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव हुआ है।
