आतंकी संबंधों के आरोप में दिल्ली में NewsClick से जुड़े पत्रकार अभिसार शर्मा सहित तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली। मंगलवार को चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों में घिरी न्यूजक्लिक वेबसाइट के पत्रकारों और लेखकों के घर पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी जारी है। इस बीच न्यूजक्लिक से जुड़े कुछ प्रमुख पत्रकारों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पत्रकारों में अभिसार शर्मा उर्मिलेश और अनिंदोय चक्रवर्ती शामिल हैं। इन तीनों को आतंक निरोधी कानून यूएपीए की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
चीन से फंडिंग के आरोपों से घिरी न्यूजक्लिक वेबसाइट के कई ठिकानों पर मंगलवार सुबह से ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल छापेमारी कर रही है। स्पेशल सेल न्यूजक्लिक के एडिटर इन चीफ प्रबीर पुरकायस्थ के साथ ही बेवसाइट से जुड़े तमाम पत्रकारों के घर पर छापेमारी कर रही है।
आतंकी संबंधों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा और अनिंदोय चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज न्यूजक्लिक से जुड़े 30 ठिकानों पर छापेमारी की है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय भी न्यूजक्लिक के ठिकानों पर फंडिंग के स्रोत जानने के लिए छापेमारी कर चुका है।
अब स्पेशल सेल केंद्रीय एजेंसी के इनपुट के आधार पर न्यूजक्लिक के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। स्पेशल सेल ने वेबसाइट पर नया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ पत्रकारों के मोबाइल और लैपटॉप से डंप डाटा रिकवर किया गया है। उर्मिलेश और अभिसार शर्मा जैसे कुछ पत्रकारों को पुलिस की स्पेशल सेल के लोधी रोड दफ्तर ले आए हैं। सूत्रों का कहना है कि छापेमारी अब भी जारी है और इन पत्रकारों के खिलाफ यूएपीए के तहत व आईपीसी की अन्य धाराओं में 17 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने यूएपीए और आईपीसी की धारा 153ए(विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करना), 120बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना)। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में न्यूजक्लिक के दफ्तर, पत्रकारों के घर पर यूएपीए के तहत चल रही छापेमारी।