गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस ने भिवानी में जिंदा जलाए नासिर-जुनैद हत्याकांड मामले में गौरक्षक मोनू मानेसर को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा पुलिस अब उसे राजस्थान पुलिस को सौंप सकती है। मोनू मानेसर बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है। वह गुरुग्राम के मानेसर का निवासी है। बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई और गोरक्षा दल के प्रमुख के रूप में भी मोनू मानेसर जाना जाता है। मोनू मानेसर का नाम 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में भी शामिल था। मोनू के साथ हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सामने आया था।
सूत्रों के अनुसार मोनू मानेसर को मंगलवार को करीब 12 बजे आईएमटी मानेसर एक से हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा है। मोनू को उसके गांव की मार्केट से हिरासत में लिया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.