श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में बच्चों ने की कामना
मथुरा। देश भर के साथ साथ समूचे ब्रज में चन्द्रयान-3 सफलता के लिए सभी धर्म सम्प्रदाय के लोग अपने रीति रिवाज से पूजा अर्चना करने में लगे हुए है।
श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में भी चन्द्रयान – 3 के चन्द्रमा की सतह पर सफल अवतरण हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उपप्रधानाचार्य डॉ. राकेश चन्द्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ आचार्य राजवीर सिंह, महेश गोस्वामी, डॉ. हरीश सारस्वत आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारम्भ किया। विद्यालय के आचार्य हरदेव शास्त्री के नेतृत्व में सभी छात्रों एवं आचार्यों ने शास्त्रीय मंत्रों का उच्चारण कर देव स्तुति एवं चन्द्रयान 3 के चन्द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने हेतु सामूहिक प्रार्थना की।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य एवं सभासंचालक आषीष अग्रवाल ने चन्द्रयान के बारे में प्रकाश डालते हुए इसरो से शाम साढे़ पांच बजे से साढे़ छः बजे तक होने वाले सजीव प्रसारण को देखने हेतु सभी से आग्रह किया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य धर्मेन्द्र बंसल, नवीन वार्ष्णेय, शिवहरि गोस्वामी, अमित प्रकाश कुलश्रेष्ठ, शेरसिंह सिकरवार, उमाशंकर , विष्णु शर्मा, विदेश कुमार, विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, रिचा गर्ग, शिल्पी भारद्वाज, सोनम चौधरी, इन्द्रा गौतम, मोहित अग्रवाल, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.