अनंत चतुर्दशी को गोवर्धन की गिरि तलहटी में होगा भव्य आयोजन
मथुरा। ब्रज के अनूठे आयोजन में शुमार गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में होने वाले परंपरागत अलौकिक छप्पन भोग के आयोजन की तिथि की घोषणा कर दी गई है। महानगर के कृष्णा सभागार में ढोल नगाड़े बजा कर छप्पन भोग का आगाज कर बृजवासियों देश विदेश के भक्तों को न्यौता भेज दिया गया। समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने परम्परागत नगाड़े को बजा कर छप्पन भोग का उद्घोष किया। समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने बताया कि अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर को छप्पन भोग का आयोजन होगा। इसी के साथ श्री गिरिराज सेवा समिति के निमित्त होने वाले आयोजन की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत दुग्ध धारा परिक्रमा के साथ 26 सितंबर को होगी ,27 सितंबर को सात नदियों के जल और जड़ी बूटियों से पंचामृत महाभिषेक होगा तथा प्रभु को शुद्ध गाय के घी का बना 21 हज़ार किलो प्रसाद लगाया जाएगा। आयोजन स्थल को सजाने के लिए कोलकाता और उड़ीसा से कारीगर आयेंगे वही देश विदेश से आये फूलों से तलहटी को सजाया जाएगा। नगाड़ा बजने के अवसर पर सभागार गिरिराज महाराज की जय-जयकार से गूँजता रहा। छप्पन भोग के नगाड़े बजने के साथ ही भक्तों में उत्साह का वातावरण छाने लग जाता है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती राजेंद्र कुमार सर्राफ़ भगवान दास खंडेलवाल संजय जिंदल दिनेश सादाबाद राघवेंद्र गर्ग सुनील बंसल प्रदीप खंडेलवाल कन्नू सर्राफ़ मुरारी सरन सर्राफ़ हरीश गिलट विनय अँगूठी राजेश सर्राफ़ पंकज जौहरी रामसिंह वर्मा विजय सर्राफ़ रोहतास सर्राफ़ दिनेश मंगल लल्लू सिंह अनूप अग्रवाल बजाज विनोद अग्रवाल तुषार हाथी वाले अंकित बंसल प्रदीप सर्राफ़ पी के अरविंद विसावर अनमोल बंसल विसावर गिरीश वृंदावन अमित मार्बिल अमरनाथ गोयल नीरज दाल वाले दुर्गेश सर्राफ़ आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.