मथुरा में रजिस्ट्री कार्यालयों के स्थानान्तरण की सुगबुगाहट से कातिबों ने किया प्रदर्शन

मथुरा। जिला न्यायालय के समीप जिला पंचायत कार्यालय के सामने स्थित उपनिबन्धक कार्यालय प्रथम व द्वितीय के अलग-अलग स्थानों पर स्थानान्तरण होने की संभावना के दृष्टिगत आज दोनों रजिस्ट्री कार्यालयों के दस्तावेज, लेखक, अधिवक्ता व वेण्डरों ने अपनी रोजी-रोटी पर संकट का हवाला देते हुए जोददार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कारी दस्तावेज लेखकों का कहना है कि वह कई वर्षों से रजिस्ट्री कार्यालय के प्रांगण में बैठकर दस्तावेज लेखन का कार्य अनवरत रूप से कर रहे है। दोनों रजिस्ट्री कार्यालय का स्थानान्तरण अन्यंत्र स्थान पर पृथक-पृथक स्थानों पर जाने से उन्हें अपना कार्य करने में काफी असुविधा का सामना करना पडेगा।
इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सुक्षाव प्रस्तुत करते हुए कहा है कि वर्तमान कार्यालय के पास निष्प्रोज्य लोनिवि के निरीक्षण भवन में कार्यालय स्थानान्तरण हो तथा खाली भूमि पर सभी दस्तावेज लेखकों व रजिस्ट्री आफिस के अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था हेतु चैम्बर निर्माण किये जायें। ऐसा न करने पर 24 घंट के नोटिस के साथ काम बंद असहयोग/हडताल/तालाबन्दी करने की चेतावनी दी गयी है। विदित रहे कि बीती 5 अगस्त को उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा रजिस्ट्री कार्यालयों को स्थानान्तरण करने संबधी निर्णय लिया गया था जिसकी भनक लगने के बाद आज संबंधित दस्तावेज लेखक व अधिवक्ताओं ने वर्तमान रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपने इरादों से जिला प्रशासन को अवगत कराया है।