पिछड़ा वर्ग का समुचित हित अखिलेश यादव के हाथों में है सुरक्षित: रमेश सैनी

मथुरा। मथुरा वृन्दावन महानगर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग की बीएसए रोड़ स्थित मैरिज होम में राजू पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में गहन मुद्दों पर मंथन किया गया ।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्षा ऋतु गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ मन बना चुकी है क्योंकि उत्तर प्रदेश के नागरिकों का महंगाई सरेआम लूट हत्या बलात्कार जैसी अतिवादी घटनाओं ने जीना दूभर कर दिया है वही बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक जाटव पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामधन गुज्जर ने संयुक्त रूप से संगठन को मजबूत करने पर बल दिया पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का समुचित हित समाजवादी नेता अखिलेश यादव के हाथों में सुरक्षित है अगर समय रहते पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक मुख्यधारा से जुडना है तो समाजवादी विचारधारा को अपनाना होगा। संचालन देवकीनंदन कश्यप ने किया
बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री अभिषेक यादव एंड. पूर्व नगर सचिव ओमपाल सैनी पवन चौधरी विधान सभा अध्यक्ष डा. राजकुमार सैनी राजीव यादव सुधाकर यादव रवि कुमार किशन सिंह बलवीर सैनी विष्णु सैनी विनोद कुमार मनीष सुरेश चंद्र कैलाश सैनी मुकेश सैनी आदि मौजूद रहे।