सिविल लॉयर्स फोरम के मुकेश खंडेलवाल अध्यक्ष बने

मथुरा। सिविल लॉयर्स फोरम मथुरा का शपथ ग्रहण समारोह खण्डेलवाल सेवा सदन में आयोजित किया गया जिसमे सिविल लॉयर्स फोरम की नवीन कमेटी को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकिशन खण्डेलवाल फोरम के निवर्तमान अध्यक्ष के.के.अरोडा रमेश शर्मा राजककुमार अग्रवाल अनिल कुलश्रेष्ठ महेश चन्द्र चतुर्वेदी अशोक पारीक पवन चतुर्वेदी अजय सिंह गोपाल खण्डेलवाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया तथा माँ सरस्वती वंदना दीपक शर्मा द्वारा की गयी । जिसमें सर्वसम्मति से सत्र 2023-24 के लिए अध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष ब्रजेश
अग्रवाल, सचिव पंकज चौधरी, संयुक्त सचिव अंशुल भारद्वाज, काेषाध्यक्ष शैलेष दुबे, ऑडीटर विजयेन्द्र वैदिक काे मनोनीत किया गया तथा उनको शपथ दिलवायी गयी ।
कार्यक्रम में सिविल लॉयर्स फोरम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश गाेस्वामी काे वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकिशन खण्डेलवाल एवं बद्री प्रसाद सिंह द्वारा सम्मानित किया गया तथा प्रतिवर्ष की भांति वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार अग्रवाल के द्वारा अपने माता पिता की स्मृति में पच्चीस वर्ष से अधिक वरिष्ठता क्रम में नन्दलाल चतुर्वेदी काे एव पन्द्रह से पच्चीस वर्षीय अधिवक्ता के रूप में जगमोहन शर्मा काे एवं पाँच वर्ष से पन्द्रह वर्षीय अधिवक्ता के रूप में कनिष्ठ अधिवक्ता अंशुल भारद्वाज को शॉल स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सम्बाेधित करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने कहा कि जिस प्रकार देश के विभिन्न जिलों में सिविल लॉयर्स कालोनी बनी हुयी है जिसके दृष्टिगत मथुरा में भी सभी अधिवक्तागणाे के सहयाेग से सिविल लॉयर्स कालोनी बनायी जाने हेतु प्रयास किए जायेंगे । कार्यक्रम का संचालन अमित गाेस्वामी एवं पंकज चौधरी द्वारा किया गया ।