गोवर्धन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभादेवी ने 18 सदस्यों के संग ली शपथ

गोवर्धन। पूरे प्रदेश के साथ साथ शुक्रवार को मथुरा जनपद की नव निर्वाचित नगर पंचायत गोवर्धन अध्यक्ष श्रीमती प्रभादेवी सहित सभी अठारह सदस्यों को एसडीएम कमलेश गोयल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में साढ़े नौ बजे उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने पहले अध्यक्ष श्रीमती प्रभा देवी पत्नी पत्रकार मनीष लंबरदार फिर 18 सदस्यों को शपथ दिलाई जिसमें 1 वार्ड से नीरज, 2 वार्ड से अमित गोस्वामी, 3 वार्ड रूप किशोर, 4 वार्ड शिवपाल सिंह, 5 वार्ड से परमानन्द, 6 वार्ड से पवन कुमार, 7 वार्ड से श्रीमती रेनू देवी, 8 वार्ड हेमलता देवी, 9 वार्ड से लक्ष्मीदेवी,10 वार्ड से रेखा देवी,11 वार्ड से गुड़िया देवी,12 वार्ड से मुकुल सैनी, 13 वार्ड से सुरेंन्द्र कुमार उर्फ़ बृजो भैया,14 वार्ड से माधव, 15 वार्ड से संजय कुमार 16 वार्ड से सतीश, 17 वार्ड से धर्मेंद्र और 18 वार्ड से राकेश है । इस दौरान उपस्थित समर्थकों और गणमान्य लोगों ने अध्यक्ष व सभासदों का पटका फूल माला व साफा बांध कर भव्य स्वागत किया ।

शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को सुबह समर्थकों और अन्य गणमान्य लोग गोवर्धन, अन्योर जतीपुरा, सकीतरा कुंजेरा समेत आसपास के सैकड़ों संख्या में महिला पुरूप व संतों ने पहुँच कर अध्यक्ष और 18 सदस्यगणों को फूलमाला, पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी आलोक वर्मा के साथ अध्यक्ष श्रीमती प्रभा देवी समर्थकों संग नगर पंचायत कार्यालय पहुँची जहां उन्होंने अपना पदभार संभाला इसके उपरांत उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त नगर पंचायत और चौमुखी विकास कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सीओ राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक हरिहरि बाजपेई, भगवानदास लंबरदार, धीरेंद्र, मोहनलाल शर्मा , सत्यप्रकाश मित्तल, कुंजेरा प्रधान देवी सिंह, मोहन सिंह नेता, विजय सिंह ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।