मथुरा। बहुजन समाज पार्टी में वरिष्ठ नेता रहे संघ रत्न सेठी ने आप पार्टी ज्वाइन कर ली है। श्री सेठी को पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भगत सिंह चौधरी ने कहा है कि संघ रत्न सेठी के पार्टी में शामिल होने से मथुरा जनपद में आप पार्टी के वजूद में काफी बढ़ोतरी होगी। ज्ञात रहे कि 1 हफ्ते पूर्व संघ रत्न सेठी ने बहुजन समाज पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद श्री सेठी का कहना है कि समूचे जिले के साथ-साथ मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के सर्व समाज में उनकी पकड़ है।