सीओ सिटी मथुरा सहित 30 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। सीओ सिटी मथुरा सहित 30 पुलिस उपाधीक्षकों के शासन ने तबादले किए हैं। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी को जनपद महोबा स्थानांतरित किया गया है। इनके अलावा सुश्री रुचि गुप्ता को सीओ हाथरस को सीओ सहारनपुर लक्ष्मीकांत गोंडा को जनपद झांसी नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट सुरक्षा से गोपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक हाथरस हरिमोहन सिंह को पुलिस उपाधीक्षक फिरोजाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, राजीव कुमार यादव को संत कबीर नगर से सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अंशुमान मिश्रा को संत कबीर नगर से पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय, शैलेंद्र सिंह परिहार को एएनटीएफ मेरठ से सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, संतोष कुमार द्वितीय को अंबेडकर नगर से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक सोशल मीडिया, रुकमणि वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक अंबेडकर नगर से पुलिस उपाधीक्षक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखनऊ बनाया गया है। लालता प्रसाद साहू को आजमगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक विशेष जांच दल लखनऊ, निष्ठा उपाध्याय को एएनटीएफ गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट, केशव नाथ को पुलिस उपाधीक्षक ललितपुर से पुलिस उपाधीक्षक संतकबीर नगर, सत्येंद्र प्रसाद तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर, रामकृष्ण तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक कासगंज से सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर, पंचम लाल को पुलिस उपाधीक्षक देवरिया से पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, इंद्र प्रकाश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर से सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से बृजनन्दन राय को पुलिस उपाधीक्षक बलरामपुर, नितिन कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर, रजनीश वर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ, राजकुमार सिंह प्रथम को एटा से सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी नगर, अवधेश कुमार पांडे को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी नगर से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई, चंद्रपाल शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक गोंडा, वंदना शर्मा को बुलंदशहर से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई बनाया है।
ज्ञान प्रकाश राय को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी नगर से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, बृजेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक संतकबीरनगर, विवेक सिंह को झांसी से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, संजय नाथ तिवारी को खीरी से पुलिस उपाधीक्षक अंबेडकरनगर, सलोनी अग्रवाल को मुरादाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, अरुण कुमार सिंह को सहायक सेनानायक 43 वी वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से सहायक सेनानायक 34 वाहिनी पीएसी वाराणसी भेजा गया है।