अनुसूचित जाति एवं जनजाति बेसिक शिक्षक एसो. इकाई के अध्यक्ष बने अशोक प्रिया

मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोमनाथ मैरिज होम पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति बेसिक शिक्षक एसो. इकाई का चुनाव
अशोक कुमार बौद्ध (प्रदेश अध्यक्ष) की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव निर्विरोध हुआ सभी चयनित सदस्यों का उपस्थित शिक्षकों द्वारा माला साफा व पटका उड़ा कर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। एसो के अध्यक्ष के रूप में अशोक प्रिया महामंत्री विनोद कुमार कोषाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह का चयन हुआ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक प्रिया ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के शिक्षकों का उत्पीड़न व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र कुमार मोहर पाल सिंह महेंद्र प्रताप सिंह महाराज सिंह कदम पदम किशोर अरुण निरंकारी के.एल. मेहरा ईश्वरी प्रसाद गौतम गोपाल प्रसाद राम दयाल सिंह विनोद कुमार साहब सिंह विजय सिंह आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।