मथुर। रविवार को अ.भा. साम्प्रदायिकता विरोधी समिति और कौमी एकता मंच के तत्वाधान में काकोरी कांड के अमर शहीदों प. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक् उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह और राजेन्द्र लाहिड़ी के बलिदान की स्मृति में नमन समारोह का आयोजन विकास मार्केट स्थित गांधी स्मारक् पर किया गया। कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम भाईचारे और मजदूर किसानों की एकजुटता के सपने को साकार् करने की दिशा में अनवरत् जुटे रहने का संकल्प लिया गया। का. शिवदत्त चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुये इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का.मधुवन दत्त चतुर्वेदी एड., गफ्फार अब्बास एड.जगवीर सिंह एड.,करन इंसान, टीकेन्द्र शाद,महेश चौबे, सुशील सागर एड. प्रकाश शर्मा,कमल शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन संयोजक वैद्य मनोज गौड़ व उत्कर्ष चतुर्वेदी ने किया।
उपस्थित जनों में मुख्य रूप से राजीव माहेश्वरी सुरेश शर्मा घनश्याम पाठक मुंशीलाल रामप्रसाद चांद खान अरुण कुमार हरी सिंह अमर सिंह, दिनेश मोहन सोनू सिंह श्याम प्रकाश रघुवीर सिंह जवाहर सिंह, राजवीर सिंह कन्हैयालाल विष्णु शर्मा नरेश कुमार रामखिलाड़ी निरंजन सिंह मुंशीलाल चिरागुददीन रूपकिशोर आदि ने काकोरी काण्ड के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.