संघ राजनीति नहीं सेवा का दूसरा नाम: राजकुमार

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मथुरा के वरिष्ठ संघ पदाधिकारी राजकुमार सिंह को प्रांत कार्यवाह (ब्रज प्रांत) एवं डॉ. प्रमोद शर्मा को क्षेत्र कार्यवाह का नवीन उत्तर दायित्व सौंपा गया है। आरएसएस की अ. भा. कार्यकारी मंडल की बैठक प्रयागराज में सम्पन्न होने के बाद मथुरा पहुंचने पर श्री सिंह का आज सरकारी अधिवक्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में श्री सिंह ने कहा कि संघ राजनीति नहीं, राष्ट्र सेवा एवं मानव सेवा का नाम संघ है। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में ब्रज क्षेत्र के सह प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह को प्रांत कार्यवाह बनाया गया है। श्री राजकुमार सिंह बाल्यकाल से ही संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। मुख्य शिक्षक से लेकर, जिला कार्यवाह, सह विभाग कार्यवाह व प्रांत के सह कार्यवाह का उत्तरदायित्व संभाल चुके हैं। अब उन्हें प्रांत कार्यवाह की जिम्मेदारी दी गई है। वह ब्रज क्षेत्र के स्वयं सेवकों को अपना मार्गदर्शन देंगे। श्री सिंह के मथुरा पहुंचने पर जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर, स्पेशल डीजीसी श्रीमति अलका उपमन्यु एड., एडीजीसी विजयेन्द्र वैदिक, खडग सिंह छौंकर, सुरेश शर्मा, राजू सिंह, चन्द्रभान सिंह, रनवीर सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन का भव्य स्वागत किया।