नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है देर रात मॉस्को से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी जिसके बाद विमान की लैंडिंग से लेकर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन सभी एजेंसिया सतर्क हो गईं। पूरे विमान की चेकिंग की गई और एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है। सभी यात्रियों के सामान की एक-एक कर चेकिंग के लिहाज से पूरे एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया।
बताया गया है कि देर रात 11:15 बजे एक कॉल से सूचना मिली जिसमें बताया गया कि रात 3:20 पर जो फ्लाइट मॉस्को से एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर आ रही है उसमें बम है। ढाई बजे के आसपास टीम अलर्ट हो चुकी थी जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और दूसरे रेस्क्यू दलों को भेजा गया और विमान को रनवे 29 पर उतारा गया।
फिलहाल दिल्ली पुलिस को ऐसी कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post