कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन। जनपद के नावागत मुख्य विकास अधिकारी आईएएस मनीष मीणा ने गुरुवार को गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन कर मनोती मांगी उनको पूजा अर्चना सेवायत पवन कौशिक एड. ने कराई। उनका स्वागत दुपट्टा एवं प्रसाद देकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गिरिराज तलहटी में गिरिराज पूजा कर मन को शांति की अनुभूति प्राप्त हुई मेरा बड़ा सौभाग्य है कि तीनों लोकों के पालनहार के दर्शन पूजन करने का अवसर प्राप्त हुआ है ।
अनौपचारिक बातचीत में जनपद के नवागत मुख्य विकास अधिकारी आईएएस मनीष मीणा ने बताया कि जनता की हर संभव मदद को वे हर समय तत्पर रहेंगे। जनपद भर में विकास के कार्यो में तेजी लाने पर कार्य किये जायेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की विशेष व्यवस्था रहेगी, किसानों की समस्याए प्राथमिकता के साथ निपटाई जाएगी। उन्होंने कहा अगर पंचायतों में भ्रष्टाचार पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस अवसर पर सेवाधिकारी मथुरा दास कौशिक लाला पंडित, हरीशंकर कौशिक, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.