आकर्षक- नवीन यात्री सुविधाओं से युक्त नई मथुरा वृन्दावन रेल बस का हुआ ट्रायल

मथुरा। ब्रज भूमि आने वाले यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के हित में उनकी सुविधा के लिए चलने वाली मथुरा वृन्दावन रेल बस का आज रेल मार्ग पर ट्रायल किया गया। रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य व भाजपा जिला मंत्री कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी द्वारा रखे गए रेल बस की सुविधाओं में सुधार व विस्तार के प्रस्ताव एवं सुझावों को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने 320 HP इंजन के साथ लगभग 4 करोड़ की लागत से एक नई इंटरसिटी रेल बस तैयार की है जिसका आज रविवार को मथुरा से वृन्दावन तक चलाकर ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान जिन हॉल्ट स्थानों पर ये रेल बस रुकी वहां पहले से मौजूद लोगो ने बड़े चाव के साथ अपने अपने फोनो से पिक ली।
ट्रायल के दौरान नई इंटरसिटी मथुरा वृन्दावन रेल बस का निरीक्षण करते हुए कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांसद हेमा मालिनी की परिकल्पना के अनुसार रेलवे यात्रियों के लिए व्यापक सुविधाएं प्रदान करने उद्देश्य से इस रेल बस में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण करते हुए आकर्षक बनाया गया है जिसमें बैठने के लिए आरामदायक स्पेस के साथ 44 सीट, मोबाइल चार्जिंग पोइंट एवं सामान रखने व पानी की बोतल रखने के लिए अलग से स्पेस और खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए के लिए 35 स्टेंड हेंडल की सुविधा, सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.बी. कैमरे की सुविधा, अच्छे साउंड सिस्टम के साथ भगवान श्रीकृष्ण के सुन्दर भजन, यात्रियों को दिशा निर्देशित करने के लिए माईक सिस्टम, एल.ई.डी. लाईटिंग व पंखे के साथ इस नई रेल बस को डिजिटल तैयार किया गया है।
इस नई रेल बस से मथुरा वृन्दावन में धार्मिक पर्यटन को बृहद रुप से बढावा मिलेगा और यात्रियों के लिए यात्रा और अधिक आरामदायक होगी, जल्द ही यह मथुरा वृन्दावन रेल बस दोनों शहरों के लिए सेवा प्रदान करेगी।
इस दौरान साथ में रहे रेलवे के अधिकारी अवधेश श्रोत्रिय सहायक मण्डल यांत्रिकी अभियंता शुभम त्यागी धर्मेश नौहवार दीनेश चौधरी एवं अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।