वरिष्ठ चिकित्सक डा.टीएन सिंघल की हार्टअटैक से मौत

मथुरा। महानगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. त्रिलोकी नाथ सिंघल का आज अपरान्ह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। बताते है कि डा. सिंघल आज जनरल गंज खत्री धर्मशला स्थित क्लीनिक बंद कर घर आये और कपडे उतारने के बाद जैसे ही बैठे वहीं उन्हें दिल का दौरा पड गया।
आनन-फानन में घर पहुंचे उनके पुत्र डा.अनुराग सिंघल ने उनकी चेकिंग की मगर इससे पहले कि उनकी चिकित्सा सेवा की जाती उनकी वही मृत्यु हो गयी। उनकी मृत्यु का समाचार पाकर लोग उनके घर पहुंचने लगे।