जन्माष्टमी पर भंडारे की परमीशन के लिए विभागों के नहीं लगाने होंगे चक्कर, नगर निगम में हुई एकल खिड़की की व्यवस्था

मथुरा | श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जनपद में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं इसी को देखते हुए सैकड़ों समाजसेवी भंडारी की व्यवस्था भी करते हैं लेकिन इस बार भंडारा लगाने की परमिशन को इतना जटिल बना दिया गया था 4 विभागों की एनओसी लेने के लिए लोग इन विभागों के चक्कर काटते काटते परेशान हो रहे थे जब कुछ लोगों ने आकर दैनिक राजपथ अखबार में अपनी व्यथा बताई और कहा कि एक ही जगह पर सारी व्यवस्था होनी चाहिए इसका समाचार दैनिक राजपथ में छपा और समाचार का असर भी हुआ इसे जिलाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया और सहमति बनी कि नगर निगम भंडारे की अनुमति के लिए निगम में एकल खिड़की की व्यवस्था करेगा जहां लोगों को भंडारे की परमिशन मिल जाएगी। देर आए दुरुस्त आए लेकिन लोगों को जो परेशानी हो रही थी एक खबर से वह परेशानी खत्म हो गई लोग कह रहे थे कि अगर इसी तरह लोगों की परेशानी की आवाज मीडिया कर्मी उठाते रहे और अधिकारियों पर दबाव बनाए तो क्या नहीं हो सकता क्योंकि कुछ ही घंटे में एकल खिड़की का इंतजाम हो गया और लोग वहां जाकर भंडारे की अनुमति प्राप्त कर रहे हैं।