मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे नगर निगम का जन्मभूमि के आस-पास के क्षेत्र एवं मार्ग पर पूरा फोकस है। इस क्षेत्र में निगम द्वारा इस बार अभूतपूर्व व्यवस्था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरों को लेकर भी की जा रही है। क्षेत्र में निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि कान्हा की नगरी में आने वाले उनके भक्तों को यहां किसी भी प्रकार की असुविधा नही होने दी जायेगी।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ श्रीकृष्णजन्मस्थान के प्रतिनिधि गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी एवं नगर निगम अधिकारियों की टीम रही। नगर आयुक्त ने रामलीला मैदान से श्रीकृष्णजन्मस्थान तक मार्ग का निरीक्षण किया गया। इसके बाद नगर आयुक्त द्वारा वृन्दावन में स्थित टूरिस्ट फेसिलिटी सेन्टर में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपेे गये। बैठक उपरान्त जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल अभिषेक यादव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वृन्दावन में श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.