नई दिल्ली । दुनिया के नंबर एक प्रमोद भगत और चौथे नंबर के सुकांत कदम ने मंगलवार से शुरू हुए थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2022 के अपने शुरुआती मैच जीत हासिल की। प्रमोद भगत ने अपने एकल मुकाबले में भारत के मोहम्मद अरवाज अंसारी को 22-20, 21-12 से हराया। 34 मिनट के इस मैच को प्रमोद ने सीधे सेटों में जीत लिया।
मिश्रित युगल में प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने थाईलैंड की प्रिचा सोमसिरी और दारुनी हेनप्राइवान को सीधे सेटों में मात दी।
उन्होंने 23 मिनट के मैच को 21-18 और 21- 15 से अपने नाम किया।
पुरुष युगल में भारत के प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान और द्वियोको द्वियोको को 22-24, 21-19, 21-16 से हराया।
सुकांत कदम ने थाईलैंड के चावरत कितिचोकवाट्टाना के खिलाफ 3 सेटों में अपना एकल मैच जीता। 44 मिनट के मैच में 21-19, 19-21 और 21-12 से जीत अपने नाम की।