पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

मथुरा। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित स्वतंत्रता सप्ताह अंर्तगत रविवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक लाइन द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों तथा उल्लेखनीय/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ब्रह्म स्वरूप को सम्मानित करते सहायक पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक लाइन संदीप कुमार मीणा द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को राष्ट्र सेवा करने का संकल्प दिलाया गया। ज्ञात रहे पूरे राज्य में आज के दिन सेवानिवृत्त और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी पुरस्कृत किये जा रहे है।