बर्मिंघम । भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने शनिवार को भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा पदक पक्का किया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। स्नैच एंड क्लीन-जर्क इवेंट में गुरुराजा ने पदक अपने नाम किया। स्नैच में गुरुराजा ने 118 किलोग्राम का भार उठाया, जबकि क्लीन एंड जर्क में 269 किलोग्राम का भार उठाया। गुरुराजा को आखिरी के राउंड में कनाडा के यूरी सिमार्ड से कड़ी टक्कर मिली।
क्लीन एंड जर्क में गुरुराजा सिमार्ड से एक किलो ज्यादा भार उठाने में सफल रहे। पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुराजा ने रजत पदक अपने नाम किया था। हालांकि, इस बार उन्हें कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। यह आज का भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था।