पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत ने तीसरे वन-डे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हरा दिया है। नडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम 29 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। विराट और जसप्रीत बुमराह वनडे के बाद टी-20 सीरीज भी नहीं खेलेंगे। दोनों को आराम दिया गया है। बारिश से बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत विंडीज के सामने 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने अपनी टीम की तरह से सबसे ज्यादा 42-42 रन बनाए।
तीसरे वन डे में बारिश ने दो बार खलल डाला और दोनों बार भारतीय पारी को ही बीच में रोकना पड़ा। पहली बार जब मैच रुका तो अंपयारों ने इसे 40 ओवर का कर दिया था। दूसरी बार रुकने पर मुकाबले को 35 ओवर पर साइड कर दिया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरी बार खेल रुकने तक 36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए थे। हालांकि, 35 ओवर का मैच होने की वजह से डीएलएस के तहत वेस्टइंडीज को 257 रन का लक्ष्य मिला पर विंडीज की टीम 137 रन ही बना सकी।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया है। भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारतीय टीम 39 साल से वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है और उसने पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। शुभमन गिल को उनकी नाबाद 98 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शुभमन ने इस सीरीज में तीन मैचों में 205 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। 119 रन की जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी जमीन पर वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही भारत ने विंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती। यह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.