मथुरा में अवैध पशु कटान की सूचना पर हंगामा- फायरिंग करना गौ-सेवा रक्षक दल के लोगों को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं : एसपी सिटी
मथुरा । सदर क्षेत्र के औरंगाबाद में गोकशी की सूचना पर पहुंचे गौ रक्षक दल के लोगों को हंगामा कर फायरिंग करना भारी पड़ गया है | इस मामले में पुलिस ने 2 नामजद व 1 दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है पुलिस ने मौके से आधा दर्जन वाहन बरामद किए हैं जो गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओ के बताये जाते है वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर गोकशी की सूचना थी तो पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित औरंगाबाद के मेवाती मोहल्ले में बुधवार को प्रतिबंधित पशु का मीट बेचे जाने की सूचना पर गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता मेवाती मोहल्ले में जाकर घरों की तलाशी ले रहे थे। तभी दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा विरोध किया गया और आपस में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान गौ रक्षक दल के किसी व्यक्ति ने वहां मौके पर फायरिंग कर दी और भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यहां से 6 बाईक व एक स्कूटी बरामद की। हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वहां प्रतिबंधित पशु का कटान किया जा रहा था जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां किसी भी तरह का मीट का कारोबार नहीं होता ।
इस संबंध में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि किसी भी घर में कोई जबरदस्ती नहीं घुस सकता अगर कोई प्रतिबंधित कार्य हो रहा है तो पुलिस को सूचना देनी चाहिए। हंगामा व फायरिंग करने वाले दो नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है आरोपियों के खिलाफ दबिश दी जा रही जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार ने बताया कि दो नामजद रवि व नीरज के अलावा 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।