मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में तैनात ओएसडी अब मथुरा वृंदावन नगर निगम के नए अपर आयुक्त होंगे। शासन ने पीसीएस अधिकारी क्रांति शेखर सिंह के तबादले में संशोधन करते हुए उनको नगर निगम में अपर आयुक्त पद पर तैनाती दी है।
समझा जाता है कि वह वृंदावन क्षेत्र के निगम में सर्वे सर्वा रहेंगे। उनके तबादले की पुष्टि नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा की गई है। ज्ञात रहे कि अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी का इसी पद पर सहारनपुर नगर निगम में स्थानांतरण हुआ है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.