ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों से किया वायदा पूरा , गजू में हुआ पंचायत भवन का शिलान्यास

मथुरा। मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने विकास कार्यो की ब्यार तेज कर दी है। गांव गजू में पंचायत भवन के शिलान्यास के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दी। विधायक राजेश चौधरी की पत्नी एवं नौहझील की ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी, डीपीआरओ किरन चौधरी एवं राया ब्लाक प्रमुख चंचल चौधरी ने संयुक्त रुप से पंचायत भवन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने कहा वह आज भाईचारे की मिसाल कायम कर इस गांव में अपना वादा पूरा करने आई हैं। बताते चलें कि पंचायत भवन स्थल को लेकर गांव में विवाद की स्थिति थी जिसे विधायक राजेश चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों से सामंजस्य के तहत निपटाया। जब वह अपने पति राजेश चौधरी के लिए विधानसभा चुनाव में वोट मांगने आई थी उस दौरान गांव के प्रधान जयप्रकाश ने उनसे पंचायत भवन बनवाने एवं जमीन के विवाद को निपटाने की बात कही थी। उन्होंने उस वक्त वादा किया था कि वह दोनों काम करा देंगे। आज उन्हें अपना वादा पूरा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सर्वाधिक खुशी इस बात की है कि आज तीन महिलाओं के द्वारा इस पुण्य कार्य का शिलान्यास किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांव में पंचायत घर आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे। आम जनमानस को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पंचायत घर में लगे कंप्यूटर ग्रामीणों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। ब्लाक प्रमुख राया चंचल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बीडीओ रमेश चंद शर्मा एडीओ रामकुमार अवर अभियंता राजपाल, सचिव चोखे लाल उपाध्याय, बलवीर सिंह, राजपाल नेताजी,जगबीर सिंह, कुंवर जी फौजी, धर्मवीर सिंह,यतेंद्र प्रधान नितेश कुमार,पवन चौधरी, रामजीलाल पंडित आदि उपस्थित रहे।
मांट विधानसभा क्षेत्र के गांव गजू में पंचायत भवन निर्माण को लेकर जमीन संबंधी विवाद था। उस विवाद को विधायक राजेश चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर हल कराया। जिस समय पंचायत भवन का शिलान्यास 3 महिलाओं द्वारा किया जा रहा था उस समय का दृश्य वाकई देखने लायक था। ग्राम प्रधान जयप्रकाश ने कहा कि चुनाव में उनके द्वारा किया गया वादा पूरा होता देख आज मन प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि बिना पंचायत भवन के सब काम प्रभावित हो रहे थे।