कारगिल युद्ध के वीर शहीदो की स्मृति में हुई साइकिल रेस

प्रयागराज। कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों द्वारा दिये गये सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में रेड ईगल डिविजऩ द्वारा साइकिल रेस का शुभारम्भ लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी ए वी एस एमए एस एमए जनरल ऑफिसर कमांडिंग स्ट्राइक.वन द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। इस सायक्लोथोंन प्रतियोगिता को स्वत्रंतता के 75 साल पूर्ण होने पर शुरू किया। रेस 45 किलो मीटर दूर जोगेन्द्र सिंह स्टेडियम से आर्मी ट्रेनिंग एरिया प्रयागराज पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। रेस में 150 प्रतियोगियो ने भाग लिया। सायक्लोथोंन प्रतिभागियों ने अपनी मात्रभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के पोस्टर के साथ भारतीय तिरंगा झंडा भी लहराया।
इस अवसर पर बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा कि देश कारगिल युद्ध के दौरान शहीद सैनिकों को कभी नहीं भूलेगा हमें देश के युवाओ को कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना के साथ सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
ज्ञात रहे कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है इस दिन राष्ट्र उन सैनिकों को तहेदिल से याद करता है जिन्होंने पाकिस्तानी घुसपेठियों के खिलाफ कारगिल की लड़ाई लड़ी थी।