नगला कोल्हू प्लांट पर महापौर- नगर आयुक्त ने किया आम जनमानस से वन महोत्सव से जुड़ने का आव्हान
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा सघन वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत बुधवार को 850 पौधों को नगला कोल्हू प्लांट पर महापौर डा. मुकेश आर्य बन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा रोपित किया गया । इस दौरान स्थल पर उपस्थित मातृ शक्ति द्वारा पौधे लगाए गये । महापौर ने उपस्थित सभी व्यक्तियों से एक-एक पौधा रोपित किये जाने का आग्रह किया । नगला कोल्हु प्लांट पर कुल 500 पौधे रोपित किये गये। इसी प्रकार प्लास्टिक वेस्ट से फ्यूल प्लाण्ट पर मात्र शक्ति/महिला स्वय सहायता समूह एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा 300 वृक्ष रोपित किये गये है।
इस अवसर पर महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु ने कहा कि इस समय पर्यावरण संरक्षण एक अहम मुद्दा है, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी को वन महोत्सव के अंतर्गत कम से कम 1 पौधा जरूर लगाना चाहिए और उस पौधे की देखभाल भी करनी चाहिए।
नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा श्रीमती शान्ती देवी प्राथमिक विद्यालय संविलियत, बाढपुरा में पार्षद हेमन्त अग्रवाल राजेश सिंह पिन्टू एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारी विपिन सिंघल आदि के साथ वृक्षारोपण किया गया है। वृक्षारोपण के दौरान नगर आयुक्त श्री झा द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पौधे रोपित किये जाने हेतु कहा गया जिस पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पौधे रोपित किये विद्यालय प्रांगण में कुल 50 पौधे रोपित किये गये। नगर आयुक्त द्वारा अनुरोध किया गया विद्यालय में रोपित किये गये पौधों की देख-रेख करें। पौधों को प्रतिदिन पानी दें।