नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 17 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। मैच 22 जुलाई से प्रारम्भ होंगे।
इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। वही शिखर धवन को वनडे टीम की कमान दी गई है। संजू सैमसन की टी20 के बाद वनडे इंटरनेशनल टीम में वापसी हुई है। शुभमन गिल को वनडे टीम में जगह दी गई है। दीपक हुड्डा पर सिलेक्टर्स ने भरोसा जताया है और टी20 इंटरनेशनल में बढ़िया प्रदर्शन के बाद उन्हें वनडे टीम में चुना गया है। मोहम्मद सिराज की वन-डे टीम में वापसी हुई है। अर्शदीप को टी 20 के बाद वन-डे टीम में भी जगह मिली है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.