मथुरा। नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सोमवार सुबह कार्यभार ग्रहण कर लिया है । पुलिस लाइन में उनको गार्द सलामी दी गयी ।
मथुरा में नियुक्ति से पूर्व वह मुजफ्फरनगर में तैनात थे ।
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक यादव हरियाणा के गुड़गांव के रहने वाले है | वह अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए जाने जाते हैं।
यूपी के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियो में से एक वह जाने जाते है।
योगी सरकार ने आईपीएस अभिषेक यादव को दो दिन पूर्व मथुरा का पुलिस कप्तान बनाया है । सोमवार सुबह वह जनपद पहुंचे और यहां आकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। चार्ज ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अपने अधीनस्थों अधिकारियो से मुलाकात कर भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अनौपचारिक मुलाकात में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी शासन के निर्देश हैं उनका कड़ाई से पालन किया जाएगा हर थाने चौकी पर पीड़ितों की पहले सुनवाई होगी। महिला अपराध पर वह काफी गंभीर दिखे उन्होंने कहा किसी भी थाने पर महिला अपराध पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए जनता को अगर कहीं भी कोई दिक्कत पुलिस से आती है तो उनसे संपर्क सीधे कर सकते हैं वहीं उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न करें चाहे वह कितना ही पावरफुल क्यों ना हो कहा कि अगर किसी को यह पता है कि अपराध हो रहा है तो वह खुद जस्टिस ना बने उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें या खुद मेरे नंबर पर दें उनकी सूचना गुप्त रखी जाएगी और कार्यवाही भी होगी अगर कोई खुद ही जस्टिस करने लगेगा या फिर अपराधियों के साथ मिलकर अपराध करवाएगा ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.