मथुरा के नए सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ ने कहा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

मथुरा। हरदोई से स्थानांतरित होकर कान्हा की नगरी में आये नवागत सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने चार्ज ग्रहण करने के बाद कहा कि बिहारी जी की कृपा से यहां आया हूं और यहां सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। जनसेवा ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। मथुरा वृंदावन की कानून व्यवस्था मजबूत बनाई रखी जाएगी।
मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले सौरभ दुबे 2015 के बैच के पीसीएस अधिकारी है। कन्नौज व कानपुर में शिक्षा ग्र्र्रहण करने वाले श्री दुबे ने इटावा में ट्रेनिंग की इसके बाद उनको पहली पोस्टिंग श्रावस्ती मिली। पीलीभीत और उसके बाद हरदोई तैनाती के बाद अब उन्हें शासन द्वारा कान्हा नगरी मथुरा भेजा गया है। गुरुवार को उन्होंने यहां नगर मजिस्ट्रेट का पद भार कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से मुलाकात के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह पर पहुंचे। वहां उन्होंने दोनों परिसर का भृमण किया। इसके पश्चात सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के साथ शहर का भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। बातचीत में उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप कार्य किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने उनसे परिचयत्मक भेंट की।