सीए अभिषेक और नेहा ने टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में किया टॉप

मथुरा। चार्टड एकाउण्ट सप्ताह 2022 के अंतगर्त हुई टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में जनपद के प्रसिद्ध सीए अभिषेक गर्ग ने नम्बर वन का खिताब जीता है वही गर्ल्स में सीए नेहा यादव सुपर स्टार रही।
25 जून से एक जुलाई तक चल रहे सीए वीक अंतर्गत साईकिलिंग वृक्षारोपण शतरंज ब्लड डोनेशन कैंप, सांस्कृति कार्यक्रम हो रहे है। गुरूवार को राधिका विहार स्थित सीए ब्रांच आफिस परिवार में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता हुई जिसमें सीए अभिषेक गर्ग ने स्टूडेंट सौरभ को पांच राउण्ड में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया उसके बाद उन्होंने पारस गर्ग को पराजित कर ट्राफी जीती।
लडकियों में सीए नेहा यादव ने दो राउण्ड में हर्षिता खण्डेलवाल को हराकर खिताब अपने नाम किया। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में राहुल अग्रवाल खुशी अग्रवाल के अलावा 40 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सीए वीक के कार्यक्रम समूचे देश में हो रहे है। व्रांच आफिस पर चेयरमैन अनुराग खण्डेलवाल सचिव राहुल चौधरी स्पोर्टस डे कन्वीनर सुनील, अश्वनी खण्डेलवाल पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे।