मथुरा। शराब और बीयर के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। कल यानि 26 जून (रविवार) को प्रदेश में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शराब, बीयर व भांग की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद रहेंगी।
इस बारे में जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को आदेश जारी किया है। जिला आबकारी अधिकारी के लिए जारी इस आदेश में कहा गया है कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इसके अवैध व्यापार के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह से शाम तक शराब, बीयर व भांग की दुकानों को बंद रखते हुए ‘ड्राई डे’ मनाने का निर्णय लिया गया है।
26 जून को नशीली दवा तथा मादक पदार्थ के दुरुपयोग के खिलाफ अंतररराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में पहली बार 26 जून को ड्राई डे घोषित किया गया है। युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर भी अंकुश लगाने की तैयारी में योगी सरकार है। 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त समाज का निर्माण करने का प्रयास माना जाता है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.