मथुरा में गलत खाते में ट्रांसफर हुए एक लाख रूपये पुलिस ने कराये वापिस

मथुरा। सेन्ट्रल बैक ऑफ इण्डिया के द्वारा गलत खाता में ट्रान्सफर हुये 1 लाख रुपये को मथुरा पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने वापस कराये है।
साइबर अपराध की रोकथाम हेतु अभियान के क्रम में साईबर सेल ने सेन्ट्रल बैंक के खाता धारक लवकुश अग्रवाल पुत्र विमल कुमार नि. 36 कृष्णानगर द्वारा उसके खाते से गलती एक लाख रूपये ट्रान्सफर हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। उसने बताया कि उसके द्वारा बैंक में रुपये वापस कराने के लिए काफी प्रयास किया गया किन्तु सफलता ना मिलने पर यह प्रार्थना पत्र दिया गया है।
साइबर सैल द्वारा प्रार्थना पत्र पर तत्परता से कार्यवाही करते हुये पेमेण्ट गेट वे पर समन्वय स्थापित कर आवेदक के खाते से गलत तरीके से ट्रान्सफर हुई पीडित की सम्पूर्ण धनराशि एक लाख रुपये वापस करायी गयी है। पीडित ने धनराशि वापस मिलने पर खुशी जाहिर करते हुये साइबर सैल टीम का आभार व्यक्त किया है।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी नि. ओम हरि वाजपेयी उ. नि. प्रवीण कुमार मिश्र उ.नि. विकास कुमार शर्मा आरक्षी विपिन कुमार पाल
आरक्षी विशाल कुमार पाल आरक्षी अनूप कुमार शामिल रहे।