मथुरा के प्रतिष्ठित व्यापारी भाजपा नेता के साथ बाबा रामदेव की पतंजलि के नाम पर ठगी , हजारो रु की धनराशि हुई वापिस

मथुरा। जनपद में साइबर अपराधियो द्वारा प्रतिदिन भोले भाले लोगो को प्रभोलन देकर ठगाा जा रहा है। साइबर अपराधियों ने महानगर के प्रतिष्ठित व्यापारी भाजपा नेता के साथ बाबा रामदेव की पतंजलि के नाम की फर्जी आईडी बनाकर की मेडीसिन के नाम पर खाते से 12,600 रुपये की धोखाधडी कर ली। साइबर टीम ने खाते से निकाली गयी धनराशी को वापिस करा दिया है। जिले में मोबाईल फोन पर कॉल कर व इन्टरनेट के माध्यम से आये दिन साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को भ्रमित कर उनसे उनके बैंक खाते एवं क्रेडिट कार्ड आदि से जुडी गोपनीय जानकारी लेकर यूपीआई के माध्यम से धोखाधडी की जा रही है।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर अपराधियों की कमर तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। महानगर के महोली रोड़ प्रताप नगर ईस्ट निवासी व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल मांट वालो के साथ साइबर अपराधियों ने बाबा रामदेव की पतंजलि की फर्जी आईडी बनाकर मेडीसिन के नाम पर खाते से 12600 रूपये पार कर दिये। जिसकी पीड़ित ने ठगी होने की शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी के निर्देश पर साइबर सैल टीम में तैनात प्रभारी निरीक्षक ओम हरि वाजपेयी, उ.नि. प्रवीण कुमार मिश्र, उ.नि. विकास कुमार शर्मा ने धोखाधडी की घटना को गंभीरता से लेते हुये पीड़ित व्यापारी की सम्पूर्ण धनराशी को वापिस करा दी । पीडित द्वारा अपनी धनराशि प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की गयी।