योगी की अपील का असर: मथुरा में श्रीकृष्‍ण जन्म भूमि पर लगे लाउडस्‍पीकर बंद

मथुरा। प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरो को लेकर बढ़ रहे तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी के आदेश के क्रम में बुधवार को योगीराज भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली स्थित मंदिर की चोटी पर लगे लाउड स्पीकर की आवाज को बंद कर दिया गया है। श्री कृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि अब लाउड स्पीकर नियम के तहत बजेंगे ताकि ध्वनि प्रदूषण न हो। जात रहेगी पिछले दिनों लखनऊ में हुई मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी धर्म संप्रदाय के लोगों से आग्रह किया था कि वह लाउड स्पीकर की आवाज को नियंत्रित करें।
यूपी सरकार की गाइडलाइन का असर मथुरा में श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थान पर देखने को मिला है। श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थान के शिखर पर लगा लाउडस्‍पीकर बुधवार की सुबह से हटा लिया गया है। इस लाउडस्‍पीकर से रोज सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक मंगलाचरण आरती और विष्‍णु सहस्‍त्रनाम पाठ चलता था। लोगो को अब यह सुनाई नहीं देगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की थी कि सभी धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज उतनी ही रखी जाए जो धर्म स्थल से बाहर न जाए। इस अपील के बाद बुधवार को श्री कृष्ण जन्मस्थान की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर को बंद कर दिया गया । भगवत भवन से इस लाउडस्पीकर के जरिए सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक मंगलाचरण और विष्णु सहस्त्रनाम पाठ चलता था। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए मंगलवार रात को विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लिया कि कृष्ण जन्म स्थान की चोटी पर लगा हुआ लाउडस्पीकर बंद कर दिया जाए।
कपिल शर्मा ने बताया कि मंदिर के अंदर स्पीकर पर जो भजन चलते हैं, वे कम आवाज में (जो मंदिर के अंदर ही रहे, बाहर ना जाए) चलाए जाएंगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान की चोटी का लाउडस्पीकर सुबह न चलने से जगन्नाथ पुरी पोतरा कुंड मलपुरा गोविन्द नगर और महाविद्या कालौनी आदि आसपास के इलाके के नागरिक अचंभित हुए । उन्होंने जब जानकारी की तो पता चला कि जन्मस्थान ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री की अपील पर ये कदम सदभाव बनाये रखने के लिए उठाया है।