मेले में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जन सामान्य को किया जा रहा लाभान्वित
मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांट परिसर और नौहझील में हुआ। विधायक राजेश चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया। ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक राजेश चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र/प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस मेले के माध्यम से आम जनमानस को आसानी से मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र/प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार आम जनमानस को स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, खेल, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, ग्रामीण एवं नगर विकास विभाग, आयुष विभाग, होम्योपैथिक आदि विभागों द्वारा मेले मे स्टाल लगाकर जनसामान्य को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कराने के साथ-साथ लाभान्वित भी किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि इस मेले के माध्यम से बाल रोग विभाग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, महिला रोग, आयुवेर्दिक, कुष्ठ रोग, कोविड-19 टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, बाल विकास पोषण, होम्योपैथिक विभाग, फूड सेफ्टी विभाग, परिवार नियोजन, लाभार्थीपरक योजनाओं के तहत सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह एवम राया में इन मेलों का आयोजन होगा |
इस अवसर अपर निदेशक स्वास्थ्य डा अजय अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा एसीएमओ डा. आलोक कुमार नोडल डा. चित्रेश निर्मल चिकित्सा अधीक्षक डा. विकास जैन डा. भूदेव सिंह डीपीएम संजय सिहोरिया डीएचईआईओ जितेंद्र सिंह डा. रोहतास बीपीएम धर्मेन्द्र शर्मा डा. श्वेता भाटी डा. मीनाक्षी अनीता एवम स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक सहित अन्य विभागों के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तबियत खराब होने के बावजूद उद्घाटन करने आए विधायक
मांट। सीएचसी मांट पर लगे स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करने आए विधायक राजेश चौधरी की तबियत पहले से ही खराब थी अचानक से तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उद्घाटन से पहले कि उन्होंने सीएचसी मांट में पहुँचकर आम जनता की तरह खुद अपना उपचार कराया और डां भूदेव सिंह सहित अन्य डॉक्टरों ने दो ड्रिप भी लगवाए। तबियत खराब होने की वजह से जब के सीएमओ द्वारा अन्य डॉक्टरों ने विधायक को मेले के उद्घाटन करने के लिए मना किया तो विधायक नहीं माने और जनता के बीच में जाकर मेले का शुभारंभ किया तथा मेले में उपस्थित क्षेत्रीय जनता से बात की। राजेश चौधरी ने बताया कि तबीयत खराब होना यह आम बात है लेकिन जनता की सेवा करने का मौका कभी कभी मिलता है इस लिये कार्यक्रम में पहुंचना था।