मथुरा । जनपद में अपराध पर अंकुश न लगाने पर एसएसपी गौरव ग्रोवर ने मांट और सुरीर के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। वही एक उपनिरीक्षक सहित तीन प्रभारी निरीक्षको को इधर से उधर किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी ने देर रात अपराधो पर अंकुश न लगाने पर सुरीर प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद, मांट प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वही प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन राजकमल को प्रभारी निरीक्षक फरह, प्रभारी निरीक्षक जैत सुशील कुमार योगी को प्रभारी निरीक्षक मगोर्रा, अपराध शाखा से जितेंद्र कुमार संध्या को प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन, थानाध्यक्ष मगोर्रा उप निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष जैत बना कर भेजा है। सुरीर और मांट थाना पर अभी किसी प्रभारी की पोस्टिंग नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार आजकल में कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियो की एक और लिस्ट जारी होने वाली है।