.लखनऊ। सोमवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावों की कटुता पर विराम लगाते हुए विपक्ष के नेता अखिलेश यादव की सीट पर जाकर उनका अभिवादन किया। योगी ने अखिलेश के कंधे पर हाथ रखकर ठिठोली की। दोनों नेताओं ने आपस में बातचीत की।
विधायक के रूप में शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने अन्य सदस्यों का स्वागत किया और उनसे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और राज्य के विकास को सुनिश्चित करने में सरकार की मदद करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के बाद अखिलेश यादव ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने सभी को शपथ दिलाई।
यूपी विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रह है। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली। शपथ लेकर लौटते वक्त योगी को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने बुके दिया। योगी ने अखिलेश से हाथ मिलाया और फिर कंधे में हाथ रखकर पीठ थपथपाई। वहीं अखिलेश जब शपथ लेने गए तो उन्होंने योगी का नमस्ते करते हुए अभिवादन किया। विधानसभा में आज और कल दो दिन तक 403 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.