मथुरा। तीन लोक से न्यारी मथुरा नगरी में वृंदावन पुलिस ने बुधवार को एसपी सिटी बन कर फोन पर चौथ वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आरोपी 19 वर्षीय चेतन रुहेला पुत्र पुरुषोत्तम रुहेला निवासी मौ. किशोरपुरा भट्टर भवन के पास वृन्दावन को एक मोबाइल फोन सहित बृज हैल्थ केयर टीवी अस्पताल के सामने से गिरफ्तार किया है ।
बताया जाता है 8 मार्च को अनुराग चतुर्वेदी पुत्र सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी निवासी 332 नगला पाइसा चौबिया पाडा मथुरा से चेतन ने फर्जी पुलिस अधीक्षक नगर बनकर 50,000/- रुपये की मांग करते हुए मुकदमे मे झूठे फंसाने की धमकी दी।
इस मामले की अनुराग ने वृंदावन पुलिस को शिकायत की जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
सूत्रों का कहना है कि जिस मोबाइल फोन से चेतन ने अनुराग को फोन किया उसके ट्रूकॉलर पर एसपी सिटी लिखा हुआ आ रहा था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.