राया, (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) । क्या आपने अपनी शादी में शादी से कुछ घण्टे पूर्व रक्तदान शिविर लगवाकर रक्तदान किया है। जी हां यह सत्य है राया की समाजसेवी संस्था रक्तदाता फाउंडेशन के संस्थापक अमित गोयल ने आज अपनी शादी पर कार्यक्रम स्थल पर 65 वां रक्तदान शिविर लगाकर शादी से पूर्व रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए अनूठा उदाहरण समाज के सामने प्रस्तुत किया है जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है । यही नही अमित ने अपनी शादी के आमंत्रण कार्ड को भी रक्त की एक बूंद का आकार देकर छपवाकर घर घर रक्तदान करने का संदेश दिया जो कि क्षेत्र में फेसबुक व्हाट्सएप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ । आज अमित ने स्वंय 52बी बार रक्तदान किया है। अमित ने बताया कि उसने पाँच साल पहले अपने दोस्त कुशल अग्रवाल के साथ मिलकर जिले में रक्त की कमी को दूर करने के लिए एक संस्था का गठन किया जिसका नाम रखा गया रक्तदाता फाउंडेशन जिससे आज मथुरा वृंदावन आगरा अलीगढ़ हाथरस कोसी बलदेव राया माँट एवं अन्य स्थानों के हजारों लोग जुड़कर रक्तदान कर अपनी सेवाए दे रहे हैं। आज ४ मार्च को अपने विवाह के अवसर पर भी उनका जुनून अपने रक्तदान के लिए कम नही हुआ और उन्होंने शादी के दिन ही सुबह रक्तदान शिविर लगाया और शिविर में स्वयं भी रक्तदान किया।
फाउंडेशन के संस्थापक अमित गोयल से बातचीत के दौरान बताया कि जबसे में रक्तदान से जुड़ा हूँ काफी लोगों को रक्त के लिए रोते बिलखते देखा है इन पाँच सालों में जनपद में रक्तदान के क्षेत्र में बहुत बदलाव हुआ है और अभी बहुत होना बाकी है। सभी लोगों के साथ एवं निरंतर प्रयास कर हम अपने सपने को साकार करने में जुटे है। मेरा एक सपना यह भी था की अपनी शादी पर में रक्तदान शिविर का आयोजन करूं इसलिए आज जब यह सपना पूरा हुआ तो बहुत खुशी हो रही है। राया कोऑर्डिनेटर कुशल अग्रवाल एवं शुभम अग्रवाल ने बताया की आज का रक्तदान शिविर एक अनोखा और एतिहासिक शिविर हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के इतिहास में आज पहली बार किसी शादी समारोह में रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है। हमारी संस्था के लिए ये एक गौरव का विषय है कि हम इस तरह का आयोजन करने में सफल हुए। मथुरा कोऑर्डिनेटर यतेंद्र फौजदार ने बताया की आज शिविर में कुल 21 यूनिट रक्तदान हुआ है।
वृंदावन कोऑर्डिनेटर गोविंद खंडेलवाल ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक करना है जो अधिकतर रक्तदान के लिए अपने काम की आड़ लेकर अपनी व्यस्तता दिखाकर रक्तदान से बचना चाहते है। रक्तदान करने बालो में प्रेमशंकर, कृष्ण, राकेश, बबलू, प्रभात आदि शामिल है।
इस दौरान योगेश गोयल राहुल लवानिया प्रदीप अग्रवाल शोहिल नितिन आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.