पत्रकारों के लिए बनना चाहिए सुरक्षा कानून : विनोद अग्रवाल

मथुरा। ग्रामीण पत्रकार एसो. मथुरा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष पत्रकार विनोद अग्रवाल कराहरी वाले ने अपना कार्यभार सभांलते ही तेजी से जनपद की पांचो तहसीलों पर अध्यक्ष मनोनीत किये है जिसमें सदर मथुरा तहसील पर अनुज सिंघल, गोबर्धन पर मनीष लंबरदार, मांट पर गौरव वार्ष्णेय , महावन में राकेश पचौरी व छाता तहसील पर सोनू नरेन्द्र सिंगला को नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सरकार से अबिलम्ब पत्रकारों के लिऐ सुरक्षा कानून बनाने की मांग है। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को शासन से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने व तहसील स्तर पर मीडिया सेन्टर खुलवानें की मांग भी की जायेगी। जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया जिले पर कोषाध्यक्ष बांकेलाल सारस्वत व अभय गुप्ता को संगठन मत्रीं जिला उपाध्यक्ष राजेश पाठक महामंत्री सुरेंद्र चौधरी को बनाया है। शेष 21 सदस्यीय पदाधिकारी कमेटी की घोषणा शीघ्र की जायेगी।
जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन एसो. ऑफ प्रेस एन मीडिया मैन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन नवरत्न ने विनोद अग्रवाल सहित सभी तहसील अध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा जताई है कि सभी पत्रकार साथी पीत पत्रकारिता से दूर रहकर समाज हित में अपना योगदान देंगे। ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर अग्रवाल ने विनोद अग्रवाल को बधाई दी और कहा इनके अध्यक्ष बनने पर नये आयाम स्थापित होगें। किसान यूनियन के भूपेन्द्रसिंह राजपूत, शिक्षाबिद् कुलदीप लवांनियाँ समाजसेवी व व्यापारी रामबिहारीलाल आर्य तथा अन्तराष्ट्रीय वैश्य फैडरैशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रविकान्त गोयल सहित राजनैतिक तथा समाजसेवीयों ने विनोद अग्रवाल को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।